Friday, September 16, 2011

होठों के टुकड़े


गोल गप्पे खाऊंगा जब चौपाटी पर

अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ,

फूटेगा एक बम

और ढूंढ लेना होगा

टूटी हड्डियों और झूटी प्लेटो के बीच

मुझे अपना हाथ |

धमाकों के बाद सोयी लाशों के खून को

सुबह की चाय में घोल कर,

नेता डुबो कर खा रहे है

बयानों के बिस्किट |


और दूसरी और एक बीवी है

जो ढूंढ़ रही हे

अपने पति के होठों के टुकड़े,

ताकि उन्हें चूम कर बता सके

की शादी के दस साल बाद भी करती है प्यार |

भले ही उसने कभी ना भेजें हों

आइडिया के तीस रूपये वाले मैसेज पैक से

आई लव यु भरें मैसेज |
---------------------------------------------
(image -zazzle.com)