Monday, March 25, 2013

लिपस्टिक



लिपस्टिक लगाकर, 
बहुत  दिनों बाद 
जब आउंगी उस वीरान शहर में,
तुम हाथ पकड़कर ले जाना चाहोगे
मुझे खिलाने पिज्ज़ा या बर्गर,
उस बड़े से मॉल में ।
जिसमें आये लोग खा जाना चाहते है
मेरा दुपट्टा,
उन चलती हुई सीड़ियों की तरह ।

(image- Anushka Sharma in JTHJ)