Tuesday, August 24, 2021

उनकी एड़ियों की दरारों में

उनकी एड़ियों की दरारों में,
तुम्हारे लहलहाते खेत
धस ना जाए l

छोड़ दो उनके घरों पर कब्जा, 
कहीं रूहों को बेदखल कर
वो तुम्हारे जिस्मों में बस ना जाए l

अगर तुम खुदा हो,
तो झुकाए रखो उन्हें तुम्हारे सजदे में l
कहीं उनका सिर उठाना
कोई मजहब नया बन न जाए l

- पंकज देवड़ा

No comments: