Tuesday, August 24, 2021

मेरे बेटे "बनी" के जन्मदिन पर मेरी विशेष शुभकामनाएं

मेरे बेटे "बनी" के जन्मदिन पर मेरी विशेष शुभकामनाएं -

तू खूब अच्छा इंसान बनना,
लोग तुझे प्यार से पूरा भर सके,
इसलिए खुद को खाली करने की हद तक
दूसरों पर प्यार उड़ेलना ।

बैंक बैलेंस हो, गाड़ी हो 
मन से मेल खाती लाड़ी हो ।
पर इन सबसे ज्यादा जरूरी है
तू किसी से नफरत ना पालना ।
लाख रस्ते दुनिया गढ़े तेरे लिए
तू खुद के मन का रास्ता ढालना ।

चार किताबे कम पढ़े तो चलेगा
लोगों के मन ज्यादा पढ़ना ।
खेलना, कूदना, चित्र बनाना 
चाहे कहानियां-कविता लिखना, 
अधूरा रहना, ज्यादा से ज्यादा सीखना ।

हर दिन ऐसे जीना जैसे एक नया जनम हो,
इतनी मोहब्बत करना जैसे यही तेरा धरम हो ।

-  पंकज देवड़ा

( Happy Birthday  Bunny)

No comments: