Tuesday, August 24, 2021

न्यूज़ चैनल का एंकर

उस न्यूज़ चैनल का एंकर जब,
कुत्तों की तरह चाटता था 
अपने प्रिय नेताओं के पांव l
तो उसकी जबान पर,
पड़ जाते थे, खुशामद के घाव l

जब वह उन्हीं घावों के साथ 
अपनी प्रेमिकाओं को 
चूमता था l
तो छूटता था,
उसके मुंह से फव्वाँरा, 
जनता  के लाल रक्त का l

और ढेर सारा मवाद,
होठों से लुढ़क कर 
रिसता था उनकी छातियों पर l
जो उपजा था 
उसकी डिबेट्स में
लोकतंत्र के फोड़ो को
मसल दिए जाने से l

- पंकज देवड़ा

No comments: