Wednesday, October 30, 2019

लघु कथा -भीड़ में इश्क

उस कमरे में जब वो लड़की उस लड़के को पिघला देने की हद तक बाहों में भर रही थी तब कुछ लोगों की भीड़ ने अचानक से दरवाजा तोड़ दिया l

उस भीड़ ने कहा कि हमारी महान संस्कृति अनाज के भूसे कि तरह इतनी कमजोर है कि दो शरीरों के मिलन की गर्मी से भभक सकती है l इसलिए उन प्रेमी जोड़ों के शरीरों को टूटना होगा l

तभी उस लड़की ने कहा कि उनके शरीर कोई मंदिर या मस्जिद नहीं है जिनको तोड़े बगैर महान धर्मों या संस्कृतियों की रक्षा हो नहीं सकती है l

भीड़ ने इस बात को अनसुना कर दिया और इसके बाद उन प्रेमियों के रक्त की ऋचाएं दीवारों पर लिख दी गई l

No comments: