Thursday, October 10, 2019

लड़कियों तुम बहुत पागल हो!

लड़कियों तुम तो सच में बहुत पागल हो कि रेप जैसी छोटी सी बात के लिए इतना हल्ला मचाती हो l

क्यों बोला तुमने कि स्वामी चिन्मयानंद ने मेरे साथ रेप किया, नहीं बोलना था तुम्हें क्योंकि स्वामी चिन्मयानंद हिंदू धर्म के गुरु है l क्या हुआ यदि उन्होंने  हर सुबह के 6:00 बजे तुमसे मसाज करवाना और दोपहर के 2:30 बजे तुम्हारा बलात्कार करना चाहा l

तुम्हें चुप रहना था क्योंकि वह स्वामी है उनकी सेवा करना धर्म की सेवा करना है उनकी सेवा में तुम अपना शरीर भी समर्पित कर दो फिर भले ही वह तुम्हारे शरीर को गिद्द की तरह नोच कर खा जाएं l

क्यों तुमने स्वामी चिन्मयानंद पर रेप के आरोप लगाए जबकि वह तो इस देश की सबसे बड़ी राष्ट्रवादी पार्टी बीजेपी के मंत्री हैं l पूरी दुनिया गलत हो सकती है पर बीजेपी कभी गलत नहीं हो सकती l वह हमेशा देश का भला चाहती है और इस देश के भले के ढोंग में अगर तुम जैसी दो-चार लड़कियां अपना शरीर हवस की आग में आहूत कर दे तो इसमें बुरा ही क्या है l

देखो इसके मुखिया मोदी जी 18 घंटे काम करते हैं उनके चमचे दिन रात उनको बचाने में अपनी उर्जा नष्ट करते हैं और ऐसे में यदि कोई चमचा या मंत्री या जानवर तुमसे बलात्कार करना चाहे तो तुम्हें इसमें आपत्ति नहीं लेनी चाहिए l

लड़कियों सच में तुम बहुत पागल हो कि इस खूंखार वक्त में तुम स्वामी चिन्मयानंद जैसे धर्म के ठेकेदार राजनीतिज्ञों से लोहा ले रही हो क्योंकि अंत में विजय उन्हीं की होगी जिनके हाथ में सत्ता है l तुम्हारे हाथ तो सिर्फ आंसू ही आएंगे l तुम रो लो जी भर के क्योंकि न्याय सिर्फ कविताओं में बचा हुआ है l

No comments: